मराठी सिनेमा व्यवसायिक बन रहा है : रितेश देशमुख

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख को गर्व है कि मराठी सिनेमा अपनी पहचान पुख्ता कर रहा है।

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख को गर्व है कि मराठी सिनेमा अपनी पहचान पुख्ता कर रहा है।

उनका कहना है कि यह क्षेत्रीय सिनेमा के दायरे से बाहर निकलकर व्यवसायिक सिनेमा बनता जा रहा है।

रितेश ने मराठी सिनेमा की प्रशंसा करते हुए आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि यह शानदार है। मराठी सिनेमा क्षेत्रीय सिनेमा के दायरे से निकलकर मुख्यधारा की सिनेमा बनता जा रहा है।”

अभिनेता ने कहा कि कुछ सालों में मराठी सिनेमा तमिल और तेलुगू सिनेमा की तरह व्यवसायिक बन जाएगा।

महाराष्ट्र के दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे रितेश ने कहा कि मराठी सिनेमा को संरक्षण मिलना आवश्यक है।

रितेश (38) इस बात से सहमत हैं कि बॉलीवुड और मराठी फिल्म उद्योग में बेहतरीन प्रतिभाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों में काम करने के लिए भाषा कभी दीवार नहीं बनी।

रितेश फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘बैंक चोर’ के प्रचार में व्यस्त हैं, इसमें विवेक ओबेरॉय भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493