पृथ्वी की रक्षा के लिए पर्यावरण बचाने की जरूरत : रमन सिंह

रायपुर, 4 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पृथ्वी की रक्षा के लिए दुनिया के पर्यावरण को बचाने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने इसके लिए सभी लोगों से अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी का आह्वाहन किया है।

रमन सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सब की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने पांच जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन के लिए जापान से अपनी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि शुद्ध हवा, साफ पानी, उपजाऊ मिट्टी और सघन हरियाली के साथ जैव विविधता का धरती के पर्यावरण से अभिन्न संबंध रहा है।

मानव समाज के आर्थिक विकास में उद्योगों का योगदान भी बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आधुनिक युग में तेज औद्योगिक विकास के फलस्वरूप दुनिया के पर्यावरण को सुरक्षित रखने की एक बड़ी चुनौती ग्लोबल वार्मिग के रूप में हम सब के सामने खड़ी हो गई है।

उन्होंने कहा कि मौसम का संतुलन बिगड़ रहा है। हमें औद्योगिक विकास और पर्यावरण के बीच एक संतुलन बनाकर चलना होगा।

मुख्यमंत्री ने इसके लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने, लगाए गए पेड़ पौधों की देखभाल करने, पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए नदियों, तालाबों, कुओं और प्राकृतिक जल स्त्रोतों को साफ-सुथरा रखने की अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493