लंदन, 4 जून (आईएएनएस)। लंदन ब्रिज पर हुए आतंकवादी हमले में संलिप्तता के आरोप में 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
लंदन ब्रिज पर शनीवार की रात एक ट्रक पदयात्रियों को कुचलती हुई चली गई। इसके बाद ट्रक में सवार तीन हमलावरों ने ट्रक से बाहर निकलकर एक रेस्तरां में लोगों पर चाकू से हमले भी किए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।ॉ
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुलिस ने तीनों हमलावरों को घटनास्थल पर ही मार गिराया।
लंदन ब्रिज से 14 किलोमीटर पूर्व की ओर स्थित बार्किं ग में कई जगहों पर छापेमारी की गई।
हमले में 50 के करीब लोग घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath