पश्चिम बंगाल में अवैध वन्यजीव उत्पादों संग 2 गिरफ्तार

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। सश सीमा बल (एसएसबी) ने रविवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले से 3.51 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध वन्यजीव उत्पादों की खेप जब्त की है, जिसे भूटान के माध्यम से तस्करी कर चीन ले जाया जाना था।

एसएसबी के एक अधिकारी ने बताया कि एसएसबी 53 बटालियन के जवानों ने खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार की दोपहर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान धीरेन बर्मन और धालू बर्मन के रूप में हुई है।

इस दौरान जब्त किए गए वन्यजीव उत्पादों में 4.64 लाख रुपये मूल्य के गैंडे के सींग, 3 करोड़ रुपये मूल्य के चार टोके गैको (सरीसृप/छिपकली) और अनुमानित 51 हजार रुपये कीमत के रेंडियर (हिरण की नस्ल) के सींग शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा, “वन अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए टोके गैको छिपकलियों और वन्यजीव उत्पादों की कुल कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार के अनुसार 3,51,56,666 रुपए आंकी गई है। जब्त किए गए छिपकलियों और वन्यजीव उत्पादों को भूटान के माध्यम से भारत से चीन में तस्करी किया जाना था।”

उन्होंने कहा कि इन उत्पादों का उपयोग चीन में दवा बनाने में किया जाता है।

आधिकारी के अनुसार, गैको, गैंडे और रेंडियर पश्चिम बंगाल के जलदापारा वन और बुक्सा टाइगर रिजर्व में पाए जाते हैं और इनकी अलीपुरद्वार मार्ग के द्वारा तस्करी की जा रही थी।

उन्होंने कहा, “इसके बाद भूटान से इन्हें चीन भेजा जाता।”

गिरफ्तार किए गए तस्करों को बाद में पश्चिम बंगाल के वन विभाग को सौंप दिया गया, जहां उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उन्हें आम तौर पर प्रति गैको के लिए उसके वजन के हिसाब से पांच से 20 लाख रुपये मिलते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493