शिमला में मौसम का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

शिमला, 4 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रविवार को मौसम काफी गर्म रहा। राजधानी शिमला में तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा और यह मौसम का सबसे गर्म दिन रहा।

राज्य का समतल इलाका उना सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा, “शुष्क मौसम की वजह से पूरे राज्य में तापमान अधिक रहा।”

उन्होंने कहा कि शिमला का अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री ऊपर रहा।

मंडी जिले के सुरेंद्रनगर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, जबकि धर्मशाला में 34.2 डिग्री और किन्नूर जिले के कालपा में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने मंगलवार तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493