ब्रैडले, इरिना बच्चे के जन्म के बाद और करीब आए

लॉस एंजेलिस, 5 जून (आईएएनएस)। अभिनेता ब्रैडले कूपर और मॉडल इरिना शायक काम की व्यस्तताओं के चलते एक-दूसरे से दूर जरूर हैं, लेकिन अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद उनके बीच संबंध और प्रगाढ़ हुआ है।

अप्रैल में ब्रैडले की प्रेमिका व विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल ने पहले बच्चे के रूप में बेटी लिया को जन्म दिया।

पिछले कुछ सप्ताह से ब्रैडले फिल्म ‘अ स्टार इज बॉर्न’ के रीमेक की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, वहीं, इरिना 2017 कान्स फिल्म फेस्टिवल से हिस्सा लेकर लौटी हैं।

एक सूत्र ने ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “इरिना और बच्चे दोनों अच्छे हैं। बच्चे के जन्म के बाद से उनकी मां उनके साथ हैं। ब्रैडले दिन भर में इरिना को कई बार फोन करते हैं।”

सूत्र ने कहा, “ब्रैडले के लिए उनके नवजात बच्चे से अलग होना मुश्किल भरा है। ब्रैडले और इरिना बच्चे के जन्म के बाद से और करीब आ गए हैं। वे भविष्य में और बच्चों के बारे में भी सोच सकते हैं। वह दोनों अपनी बेटी लिया से बेहद प्यार करते हैं।”

सूत्र ने बताया, “लिया एक बहुत ही खुशमिजाज बच्ची है और वह अपनी मॉडल मां की तरह बेहद खूबसूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493