दिल्ली में सुबह तेज धूप

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तेज धूप है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 40 फीसदी दर्ज की गई।

राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493