भोपाल, 5 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह हुई बौछारों से गर्मी से कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में धूल भरी आंधी व बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में सोमवार सुबह बादल छाए और बरसे भी। इसके साथ ही चल रही हवाओं के कारण गर्मी से राहत है, राजधानी में बादलों के छाने से धूप नहीं खिली।
मौसम विभाग के अनुसार, बौछारें पड़ने के बावजूद गर्मी व उमस कम नहीं होने वाली है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में गर्मी का असर बना रहा और तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं खजुराहो सबसे गर्म रहा।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताा है
राज्य में मौसम में आए बदलाव से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 46.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath