उप्र में पारा 48 डिग्री पहुंचा

लखनऊ, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में लू के कहर से राहत मिलती नहीं दिख रही है। यहां तापमान रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

बांदा में सर्वाधिक गर्मी रही, यहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि महोबा में भी रविवार को पारा चढ़ा रहा, यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

लखनऊ में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो अधिकतम तापमान से चार डिग्री ज्यादा रहा।

वहीं आद्र्ता 75 से घटकर 60 फीसदी रह गई।

न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि पश्चिम से चलने वाली गर्म हवाओं से लू की स्थिति को बल मिला। अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।

हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य में कुछ जगहों पर छह से सात जून के बीच बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493