लखनऊ, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोमवार सुबह गंगा में नहाने के दौरान तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कुंदन शर्मा (20), राजीव सिंह (38) और राकेश सिंह (35) के रूप में की गई है।
यह घटना बुधेपुर गांव में गंगा घाट पर हुई।
मृतक हिंगुटरगढ़ गांव के रहने वाले थे। ग्रामीणों और आसपास के लोगों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath