रेवंथ ने ‘इंतिंता अन्नामाया’ के जल्द रिलीज की उम्मीद जताई

चेन्नई, 5 जून (आईएएनएस)। अभिनेता रेवंथ ने उम्मीद जताई है कि एक साल से भी अधिक समय से थियेटरों में रिलीज के लिए संघर्ष कर रही उनकी पहली तेलुगू फिल्म ‘इंतिंता अन्नामाया’ जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

रेवंथ ने आईएएनएस से कहा, “मुझे पता है कि यह काफी लंबा समय था। फिल्म में कई कारणों से देरी हुई, लेकिन अब वह रिलीज के लिए तैयार है। हम सिर्फ एक उपयुक्त तारीख की उम्मीद कर रहे हैं। उम्मीद है यह जल्द ही तय हो जाएगी।”

उन्होंने हालांकि फिल्म की रिलीज में देरी होने के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

उन्होंने कहा, “मैंने जीवन के विभिन्न पहलुओं और साहसिक खेलों पर आधारित कुछ वृत्तचित्रों पर काम किया है। यह अनुभव बहुत उपयोगी था कि मैं भूकंप के दौरान नेपाल में था और मैंने इस पर एक वृत्तचित्र भी बनाया था। मैंने एक और तेलुगू फिल्म पर काम पूरा कर लिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493