बेलो होरिजोंटे (ब्राजील), 5 जून (आईएएनएस)। विमान हादसे से उबर कर मैदान पर वापसी करने वाले फुटबाल क्लब कापेकोएंसे ने ब्राजीलियाई सेरी-ए फुटबाल चैम्पियनशिप में रविवार को घर से बाहर क्रूजेरियो को मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, छह महीने पहले विमान हादसे में अपने अधीकतर खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ को खोने के बाद कापेकोएंसे ने ब्राजील की शीर्ष डिवीजन लीग में चार मैचों में 10 अंक हासिल करते हुए गोल अंतर के माध्यम से कोरिथिएंस को पछाड़ दिया।
कापेकोएंसे के लिए वेलिंग्टन, पाउलिस्टा और डगलस ग्रोली ने एक-एक गोल किए।
वहीं एक और अन्य मैच में रविवार को अवाई ने स्पोर्ट रेसिफे को 1-0 से मात दी जबकि फ्लेमेंगो ने बोटाफोगहो के साथ गोलरहित ड्रॉ खेला।
dharmpath.com dharmpath