बिहार : मां को बंधक बनाकर बेटी से सामूहिक दुष्कर्म

मुंगेर, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां कथित तौर पर एक मां के सामने ही उसकी पुत्री के साथ गांव के ही चार लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, जनम डिगरी दियारा क्षेत्र में शनिवार रात मां और पुत्री अपने झोपड़ीनुमा घर में सोई हुई थी, तभी गांव के चार लोग वहां आ धमके। मां को हथियार की नोक पर बंधक बनाकर उसकी आंखों के सामने ही सभी ने बारी-बारी से बेटी से दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गए।

मुफस्सिल थाने के प्रभारी बलराम कुमार ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर रविवार को दुष्कर्म की एक प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव के ही चार लोगों को नमाजद आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493