उप्र : बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी फरार, तनाव

वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण इलाके में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दस साल की बच्ची रविवार देर रात गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के ही समुदाय विशेष के युवक ने उसे पकड़ लिया और पिंकी को खेतों में घसीटकर ले गया जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था।

बच्ची से वारदात की सूचना मिलने पर रिसिया सीओ अखंड प्रताप सिंह और रानीपुर एसओ देवानंद रजक मौके पर पहुंचे और बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। बच्ची और आरोपी के अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया है, जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

रिसिया सीओ ने बताया, “बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। साथ ही पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493