थाना कुरावली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे निवासी लालजीत सिंह अपनी पत्नी ममता, पुत्री शबनम, सबाना व पुत्र कृष्णा के साथ लखौरा गांव स्थित अपने डेरे से कुरावली आने के लिए खिरिया पीपर गांव के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए लालजीत सिंह के परिवार को रौंद दिया।
इस दुर्घटना के कारण लालजीत सिंह की पत्नी ममता (उम्र 35 वर्ष) व पुत्री शबनम (उम्र 16 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और लालजीत सिंह, पुत्री सबाना व पुत्र कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। लालजीत सिंह ने ट्रक चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ट्रक चालक दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
dharmpath.com dharmpath