उभरते काराबारों के लिए एयरटेल बिजनेस का डिजिटल प्लेटफार्म लांच

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय एयरटेल की बिजनेस-टू-बिजनेस इकाई ने उभरते कारोबारों की कनेक्टिविटी, संचार और सहयोग आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफार्म लांच किया है। इन उभरते बाजारों में छोटे और मध्यम उद्यम (एसएमई) और स्टार्ट-अप शामिल हैं।

एयरटेल बिजनेस के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक गणपति ने कहा, “उभरते उद्यम अर्थव्यवस्था के विकास के प्रमुख कारक हैं। एयरटेल अपनी देशव्यापी पहुंच और उद्यम समाधानों के साथ इस खंड की जरूरतें पूरी करने के लिए विशिष्ट रूप से तत्पर है। हमारे नए डिजिटल प्लेटफार्म से उद्यमों को हमारे संपर्क समाधान तक तेजी और असानी से पहुंच प्रदान करने में मदद मिलेगी। इससे वे व्यावसायिक पैमाने पर इसकी तेजी से तैनाती कर सकेंगे।”

बढ़ते डिजिटीकरण के साथ उभरते व्यापार कनेक्टिविटी समाधान की तलाश कर रहे हैं, जो त्वरित समय में उपलब्ध या सक्रिय हो जाए तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुसार बेहद विश्वसनीय हो। एयरटेल बिजनेस का उद्देश्य इस क्षेत्र की जरूरतों को अपने विस्तृत उत्पाद पोर्टफोलियो से पूरा करना है, जो पहले से ही देश के कुछ बड़े व्यवसायों की सेवा कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493