शायर मुनव्वर राणा की सेहत नाजुक

परिजनों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से फेफड़े में संक्रमण की समस्या थी। रविवार रात उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें डिवाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया था। यहां भी उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।

पीजीआई अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत बेहद नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। हाल ही में मुनव्वर राणा दिल्ली के एम्स से इलाज करा के लौटे थे।

26 नवंबर, 1952 को रायबरेली जिले में जन्में शायर मुनव्वर राणा कई सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। असहिष्णुता को लेकर सम्मान वापसी के दौरे में उन्होंने भी पुरस्कार वापस किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493