मणिपुर में नागा उग्रवादी को मार गिराया

इंफाल, 5 जून (आईएएनएस)। मणिपुर में सोमवार को सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठन ‘नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड’ के स्वयंभू मेजर को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इंफाल के पूर्वी हिस्से खोउपम में सोमवार को नगा उग्रवादी को मारा गया, जिसकी पहचान जी. थनमेई के रूप में हुई है।

उग्रवादी के पास से एक एम-16 राइफल और 11 कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि इलाके में सश लोगों की मौजूदगी से संबंधित खुफिया जानकारी मिलते ही रविवार मध्यरात्रि में ही पूरे इलाके की घेरेबंदी कर ली गई। जैसे ही इलाके में गोरखा राइफल्स के जवानों ने घेरा कसना शुरू किया, उग्रवादियों के समूह के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में थनमेई तो मारा गया, लेकिन उसके सहयोगी भागने में सफल रहे। पुलिस को विश्वास है कि फरार उग्रवादियों में से कुछ को गोलियां लगी हैं। मुठभेड़ में सुरक्षा बल का कोई जवान घायल नहीं हुआ है।

उग्रवादी संगठन ने 2000 में भारत सरकार के साथ संघर्ष विराम का समझौता किया था, लेकिन 27 मार्च, 2015 को संगठन ने समझौता तोड़ते हुए संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

मणिपुर के चंदेल जिले में चार जून, 2015 को 18 जवानों की हत्या का आरोप इसी संगठन पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493