जेब्रोनिक्स ने ऋतिक रोशन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी जेब्रोनिक्स ने सोमवार को बॉलीवुड के स्टार अभिनेता ऋतिक रोशन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की।

ऋतिक ने एक बयान में कहा, “यह देखना अच्छा है कि कैसे जेब्रोनिक्स का विस्तार हुआ है और इसने भारतीय युवाओं में पकड़ बनाई है। अभिनय के लिए मेरी रूचि के अलावा संगीत मुझे कुछ और करने के लिए प्रेरित करता है और जेब्रोनिक्स से अच्छा कौन हो सकता है, जो भारत में ऑडियो उत्पादों का पर्याय है। मैं जेब्रोनिक्स परिवार का हिस्सा बनकर खुश हूं।”

जेब्रोनिक्स के लिए प्रचार के अलावा ऋतिक ब्रांड के संचार के लिए सभी मंचों पर सक्रिय रूप से शामिल होंगे।

जेब्रोनिक्स का उद्देश्य अपने ब्रांड अभियान को ऋतिक के साथ लाने की योजना जल्द ही है।

जेब्रोनिक्स के निदेशक राजेश दोशी ने कहा, “ऋतिक हमारे ब्रांड के लिए निश्चित रूप से निर्विवाद विकल्प हैं। युवाओं में उत्साह और सकारात्मक प्रेरणा के साथ वह एक सदाबहार अभिनेता हैं जिससे हमारी उपभोक्ता तक पहुंच बढ़ेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493