नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीनस्थ राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (एनडब्ल्यूडीए) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सोमवार को डॉ. शरद कुमार जैन ने संभाल लिया।
जैन वर्तमान में रुड़की स्थित राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच) में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने एस. मसूद हुसैन का स्थान लिया है, जिनका स्थानांतरण केन्द्रीय जल आयोग के सदस्य (डब्ल्यूपीएंडपी) के रूप में हो गया है।
dharmpath.com dharmpath