मर्सिडीज ने एनडीएमसी को रोड स्वीपर ट्रक दान किया

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी लग्जरी कार निमार्ता मर्सिडीज-बेंज ने अपनी कॉर्पोरेट-सामाजिक पहल के एक हिस्से के रूप में यहां सोमवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) को एक अत्याधुनिक वैक्यूम क्लीनिंग ट्रक दान किया।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली में सड़कों से उड़ने वाली धूल वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है और ऐसे में मर्सिडीज बेंज द्वारा दान किए गए रोड स्वीपर ट्रक से शहर की सड़कों और हवा को पहले से अधिक साफ एवं स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।

मर्सिडीज बेंज इंडिया में मानव संसाधन एवं कॉर्पोरेट मामले के उपाध्यक्ष, सुहास कडलास्कर ने यहां नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष, नरेश कुमार की उपस्थिति में यह रोड स्वीपर ट्रक शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू को प्रदान किया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, रोलैंड फोल्गर ने कहा, “मर्सिडीज बेंज में हम ‘मर्सिडीज फॉर इंडिया’ पहल के अंतर्गत हमारे अपने अंदाज में निरंतर समाज को योगदान करने के लिए प्रयासरत हैं। फिर चाहे शैक्षणिक सरोकार, ग्रामीण विकास, कौशल सुधार के प्रति योगदान हो या फिर धरती को हरा-भरा बनाने में सहयोग करना, मर्सिडीज-बेंज में हम समाज एवं देश के हित में कार्य करने में सु²ढ़ विश्वास रखते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493