उन्होंने अलीगढ़ में नौकरी के अवसर बढ़ाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि अलीगढ़ में सरकार और विकास के काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलीगढ़ हमेशा से ही भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है और हम चाहते हैं कि अलीगढ़ और अधिक तरक्की करे और भारत का नाम रोशन करे।
इससे पहले उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर ठोस कचड़ा प्रबंध संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संयंत्र को और बेहतर बनाए जाने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्हांेने कहा कि पर्यावरण के दृष्टिकोण से अलीगढ़ महत्वपूर्ण जगह है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस कचड़ा प्रबंध संयंत्र की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत योजना के तहत अन्य 61 जिले मे ऐसे संयंत्र लगवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को एक जन आंदोलन के रूप में लेना होगा। इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। दरवाजे से दरवाजे का कूड़ा कलेक्शन जब होगा तभी अलग अलग कूड़ा के सही तरह से कचड़ा का प्रबंधन होगा और कंपोस्ट खाद से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से एक स्वच्छ शहर, राज्य और देश बनेगा।
उन्होंने कहा कि हमने अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण से छेड़छाड़ की है। हमें पेड़ लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण पर भी ध्यान देना होगा।
dharmpath.com dharmpath