नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सोमवार को 48.58 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह शुक्रवार को दर्ज कीमत 48.53 डॉलर प्रति बैरल से अधिक है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत सोमवार को घटकर 3126.13 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि शुक्रवार को यह 3126.48 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया सोमवार को मजबूत होकर 64.35 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 64.42 रुपये प्रति डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath