मुनव्वर राणा को सांस लेने में तकलीफ होने पर रविवार रात लगभग 11.30 बजे पीजीआई ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया। उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है।
आईसीयू प्रभारी डॉ. देवेंद्र गुप्ता की निगरानी में विशेषज्ञों की टीम उनका इलाज कर रही है। राणा के फेफड़ों और गले में संक्रमण की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। परिजनों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।
पीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक, चिकित्सकों की टीम लगातार उन पर नजर रखे हुए है।
dharmpath.com dharmpath