सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी सत्यनारायण (45) पशु व्यापारी थे। गांव में पुश्तैनी मकान होने के बाद भी वह गांव के बाहर झोपड़ी डालकर पत्नी शांति (43) के साथ रहते थे। सोमवार रात घर से खाना खाकर दोनों झोपड़ी में सोने चले गए। मंगलवार सुबह दोनों के झोपड़ी से बाहर नहीं आने पर लोगों को शक हुआ। लोगों ने झोपड़ी में जाकर देखा तो दोनों बिस्तर पर मृत पाए गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर एसपी राजीव मल्होत्रा सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई।
पुलिस के अनुसार, दंपत्ति की गला दबाकर हत्या की गई है।
सत्यनारायण के बेटे राहुल ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसके पिता का गांव के एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ हो रही है। एसपी ने हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
dharmpath.com dharmpath