कुशीनगर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देश पर कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविंद मिश्रा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कसया गजेंद्र राय की टीम ने मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर एनएच 28 पर विशुनपुरा तिराहा से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी अवैध शराब का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने पंजाब के पटियाला स्थित राजभर थाना निवासी जावेद खान को गिरफ्तार किया है।
बरामद अंग्रेजी शराब की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
यमुना प्रसाद ने बताया, “राजस्थान से ट्रकों में समान के नीचे छिपाकर अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही थी। ट्रक में अंकित इंजन नंबर व चेसिस नंबर और आर सी में अंकित इंजन नंबर व चेसिस नंबर में भिन्नता के कारण ट्रक संदिग्ध लगी, जिसकी जांच की जा रही है।”
उन्होंने कहा कि पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि ट्रक में गेंहू के डंठल के बोरों के नीचे छिपाकर अवैध शराब राजस्थान व पंजाब से बिहार ले जाई जाती है।
dharmpath.com dharmpath