आईएसएआई के तत्वाधान में स्केटिंग शिविर शुरू

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय ओपन चैम्पियनशिप की तैयारी के मद्देनजर भारतीय आइस स्केटिंग संघ (आईएसएआई) ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है।

यह शिविर पांच जून से नौ जून के बीच गुरुग्राम के एम्बिएंस मॉल में लगाया जाएगा।

यह शिविर बच्चों को 10 जून से शुरू हो रही अखिल भारतीय ओपन चैंपियनशिप के लिए तैयार करेगा।

यह शिविर शॉर्ट ट्रैक एवं लॉन्ग ट्रैक की स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए लगाया गया है। प्रतियोगिता दो अलग-अलग हिस्सों एवं आयु वर्गो में आयोजित की गयी है। जिसमें एक वर्ग में बालक एवं दूसरे में बालिकाएं होंगी। इस प्रतियोगिता में आयु वर्ग 10 साल से छोटे बच्चे, 10-13, 13-15, 15-18 और 18 से ऊपर के अलग-अलग ग्रुप में विभाजित है।

देशभर से इसमें 24 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण चार सीनियर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। कोच गीतेश के. वैद्य (शॉर्ट ट्रैक स्पीड), मनप्रीत जी मरहास (लॉन्ग ट्रैक), राहुल श्रवण पंदिरकर और रीना शेटे शॉर्ट एंड लॉन्ग दोनों ट्रैक का प्रशिक्षण देंगे।

आईएसएआई के अध्यक्ष आर. के. गुप्ता ने कहा, “खेल के जरिए लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, एवं जो बच्चे आइस स्केटिंग में रूचि रखते हैं, उनकी सीखने की शक्ति समान्य बच्चों से तीव्र होती है। आइस स्केटिंग को सरकार का समर्थन नहीं मिल रहा है। हमलोग भारत में आइस स्केटिंग को अपना औचित्य बनाए रखने के लिए सरकार से लगातार संघर्ष कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493