उप्र में योग दिवस की तैयारियां शुरू, रामदेव संग राज्यपाल व मुख्यमंत्री का योगाभ्यास

लखनऊ, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संदर्भ में मंगलवार सुबह राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव की मौजूदगी में राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे बड़े कर्मयोगी हैं।

बाबा रामदेव ने योग कराते समय कहा, “हमारे योगी (मुख्यमंत्री) एक्सपर्ट हैं, उनका शरीर लचीला मन हठीला है। योग सिखाता है, हम ही मोहम्मद, हम ही गीता। शुद्घ हुआ तो बुद्घ हुआ।”

उन्होंने कहा कि एक योगी प्रदेश के लिए 18 घंटे कर्मयोग कर रहे हैं। बिना योग अनुशासन के कोई देश प्रदेश हिंसामुक्त नहीं हो सकता। बाबा ने योगाभ्यास के दौरान कहा कि मोदी जी के आने से लखनऊ का गौरव बढ़ेगा। ये गौरव मोदी जी ने योग को दिया और योगी आदित्य नाथ को शासन देकर आध्यात्म को गौरव दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग का लक्ष्य स्वस्थ्य तन से स्वस्थ मन और इसके जरिए स्वस्थ्य समाज का निर्माण करना है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद हैं।

राजभवन में बुधवार को आयोजित योगाभ्यास में 1,500 से अधिक लोग शामिल हुए। इसमें सेना के अधिकारी, जज, प्रदेश के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493