नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को बारिश से लोगों को पिछले कई दिनों से परेशान कर रही तपती गर्मी से कुछ राहत मिली।
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को बारिश से लोगों को पिछले कई दिनों से परेशान कर रही तपती गर्मी से कुछ राहत मिली।
राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक जून को हुई 11.8 मिलीमीटर बारिश के बाद से शहर में लोग गर्मी और उमस से बेहाल थे, लेकिन बुधवार को बारिश से उन्हें कुछ राहत मिली।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम को बारिश होने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 57 प्रतिशत रहा।
दिल्लीवासियों को मंगलवार को झुलसाती गर्मी का सामना करना पड़ा, जब पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.6 डिग्री तक पहुंच गया।
यहां तक कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से सात डिग्री अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath