भोपाल, 7 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए है, मगर उमस का असर बना हुआ है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में हवाओं के बीच बारिश होने की संभावना जताई है ।
राज्य में बुधवार सुबह से छाए बादलों से गर्मी से राहत मिली है,जबकि उमस का असर बना हुआ है।
बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 4.9 मिलीमीटर, जबलपुर में 31़1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी तरह कई अन्य स्थानों पर हवाओं के बीच बादल बरसे।
मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हवाएं चलने के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
राज्य में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.5 डिग्री सेल्सियस ,ग्वालियर का 26.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 37़1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 43.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath