शिवराज ने शाह को दिया किसान आंदोलन का ब्योरा

भोपाल, 7 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में हिंसक हुए किसान आंदोलन ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान आंदोलन से बने हालात से बुधवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अवगत कराया।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि राज्य में चल रहे किसान आंदोलन के छठे दिन मंदसौर में हुई हिंसक घटना और गोलीबारी में किसानों की मौत के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने पार्टी अध्यक्ष शाह को हालात से अवगत कराया।

सूत्रों के अनुसार, शाह को दी गई जानकारी में आंदोलन के हिंसक रूप के लिए चौहान ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, साथ ही कहा कि मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा कर दी गई है। आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल, त्वरित कार्रवाई बल और सीआरपीएफ की मदद ली जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493