कर्नाटक में कार सहित 4 लोग नहर में बहे

बेंगलुरू, 7 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के बागलकोट जिले में चार लोग अपनी कार समेत एक नहर में बह गए।

बागलकोट के पुलिस उपाधीक्षक बी.एम. लक्ष्मी प्रसाद ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार रात जब यह दुर्घटना घटी तब उस कार में पांच लोग सवार थे। उनमें से चार लोग नहर में बह गए, जबकि एक कार से कूदकर और तैरकर सुरक्षित बचने में कामयाब रहा।

मंगलवार रात हुई भारी बारिश के कारण नहर खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। यह हादसा बागलकोट से 30 किलोमीटर और बेंगलुरू से 410 किलोमीटर दूर बादामी में हुआ।

मृतकों की पहचान एच.बी. शिराहंपी (55), वाय.बी. हदपद (45), ए.एस. सतनवार (40) और आर.वी. गौराप्पनवर(55) के रूप में की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493