योगी से नहीं संभल रही उप्र की कानून व्यवस्था : भाकपा (माले)

पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा, “अपराधी बेखौफ होकर पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना से पहले मथुरा, गोरखपुर, जेवर (गौतमबुद्ध नगर), बरेली में भी सनसनीखेज घटनाएं हुई हैं। अपराध से परेशान सर्राफा व्यापारियों को हाल ही में पूरे सूबे में कारोबार बंद रखकर विरोध प्रकट करना पड़ा। लेकिन, योगी सरकार ठोस कार्रवाई करने की जगह कोरी बयानबाजी में लगी है।”

माले नेता ने सवाल किया कि सपा-बसपा के जंगलराज की जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कानून का राज लाने के वादे का क्या हुआ? आखिर योगी सरकार 100 दिन पूरे होने पर किस बात का अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493