उप्र : दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगेंगे

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सी.पी. चौहान ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन दो जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है ताकि यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में सात जून को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच और 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में नौ जून को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।

चौहान ने बताया कि 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में सात जून को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच और 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में नौ जून को बांद्रा टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493