छत्तीसगढ़ में अमित शाह 3 दिन में 22 बैठकें करेंगे (फोटो सहित)

शाह आठ जून को रायपुर पहुंचेंगे और 10 जून की शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इन तीन दिनों में शाह की ताबड़तोड़ 22 बैठकें होंगी। इस दौरान वह सतनामी समाज के वोटरों को भी लुभाने की कोशिश करेंगे। इसी कोशिश में उनका एक कार्यक्रम गिरौदपुरी धाम में होगा।

भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आठ, नौ और दस जून को अमित शाह रायपुर में रहेंगे। उनके स्वागत में माना विमानतल से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक एक भव्य रैली निकाली जाएगी।”

उन्होंने कहा, “तीन दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष 22 बैठकें करेंगे। आठ जून को सात, नौ जून को नौ और दस जून को छह बैठकें करेंगे। शाह दस जून की सुबह गिरौदपुरी धाम जाकर दर्शन करेंगे। शाह प्रदेश के विशिष्टजनों, सांसदों और विधायकों के साथ एक बैठक करेंगे। वह नौ जून को संघ के साथ एक आवश्यक बैठक करेंगे। इसी दिन ग्रास मेमोरियल ग्राउंड में मोदी फेस्ट का भी शुभारंभ करेंगे। इसमें सरकार की तीन वर्षो की उपलब्धि की झलक दिखाई जाएगी।”

एक ओर भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयार है तो वहीं कांग्रेस ने अमित शाह के विरोध की तैयारी कर ली है। इस बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की संस्कृति अतिथि देवो भव की रही है। कांग्रेस किसी राष्ट्रीय नेता के खिलाफ प्रदर्शन कर एक नई और गलत परिपाटी आरंभ कर रही है। शाह प्रदेश में अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से मिलने आ रहे हैं। उनके अनुभव का लाभ लेने की कोशिश प्रदेश भाजपा की रहेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493