उप्र : मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

मंत्रिमंडल के इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां शास्त्री पार्क के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने की कोशिश की। पुलिस द्वारा कोशिश को असफल करने पर कार्यकर्ता शास्त्री पार्क में धरने पर बैठ गए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा, “प्रदेश की भाजपा सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। डेढ़ सौ साल पुराने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रखना चाहती है। जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सिर्फ पार्थिव शरीर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर मिला था। उनका मुगलसराय से ताल्लुक नहीं था।”

उन्होंने कहा कि यहां की जनता कतई नाम बदलने के पक्ष में नहीं है। चाहे तो मुख्यमंत्री सर्वे करा कर देख लें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493