महाजन के नेतृत्व में सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मॉरीशस दौरे पर

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मॉरीशस दौरे पर है। लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

बयान के अनुसार, छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मॉरीशस के लिए रवाना हुआ। सभी वहां राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम और प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ सहित कई गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगे। प्रवीण कुमार जगन्नाथ पिछले महीने भारत दौरे पर आए थे।

प्रतिनिधिमंडल 10 जून तक मॉरीशस में रहेगा और वहां नेशनल असेंबली के अध्यक्ष और अन्य लोगों से मुलाकात करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493