मप्र : हिंसाग्रस्त मंदसौर, नीमच, रतलाम के जिलाधिकारी हटाए गए

भोपाल, 8 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन के हिंसक रूप लेने और मंदसौर में हुई गोलीबारी में पांच किसानों के मारे जाने के बाद हिंसाग्रस्त मंदसौर, नीमच व रतलाम के जिलाधिकारियों को हटा दिया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह एक आदेश जारी कर मंदसौर के जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह को हटाकर उनके स्थान पर शिवपुरी के जिलाधिकारी ओ. पी श्रीवास्तव को पदस्थ किया गया है। वहीं बी.चंद्रशेखर को हटाकर तन्वी सुन्द्रियाल को रतलाम व रजनीश श्रीवास्तव के स्थान पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को नीमच का जिलाधिकारी बनाया गया है।

ज्ञात हो कि राज्य में किसान कर्ज माफी और फसल के उचित दाम की मांग को लेकर एक जून से हड़ताल पर हैं। गुरुवार को हड़ताल का आठवां दिन है। मालवा-निमाड़ अंचल में किसानों का आंदोलन बीते दो दिनों से हिंसक बना हुआ है। मंगलवार को मंदसौर में पुलिस बल की गोलीबारी में पांच किसानों की मौत के बाद बुधवार को कई स्थानों पर हिंसा हुई और वाहनों को फूंका गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493