चैम्पियंस ट्रॉफी : श्रीलंका टीम में चोटिल चमारा की जगह गुनाथिलका

लंदन, 8 जून (आईएएनएस)। चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में श्रीलंका टीम के लिए चोटिल खिलाड़ी चमारा कापुगेदरा के स्थान पर दानुष्का गुनाथिलका मैदान पर उतरेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से एक दिन पहले बुधवार को प्रशिक्षण सत्र के दौरान कापुगेदरा को घुटने में चोट लगी थी और इस कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “बुधवार सुबह प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए कापुगेदरा को घुटने में चोट लगी और जांच के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि उन्हें दो सप्ताह तक आराम करने की जरूरत है।”

चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका टीम में स्टैंड-बाय में रखे गए दानुष्का गुनाथिलका अब चोटिल कापुगेदरा के स्थान पर आधिकारिक रूप से टीम में शामिल किए गए हैं और वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493