चारा घोटाला : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा अदालत में पेश हुए

रांची, 8 जून (आईएएनएस)। दो चारा घोटाला मामलों से जुड़े होने के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा गुरुवार सुबह यहां सीबीआई की एक विशेष अदालत में पेश हुए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद भी एक चारा घोटाला मामले में शुक्रवार को अदालत में पेश होंगे।

मिश्रा दो चारा घोटाला मामलों में झारखंड के दुमका और डोरांडा निधि से धोखाधड़ी से रुपये निकालने से संबंध में पेश हुए।

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की अदालत द्वारा जारी किए गए समन के बाद लालू, शुक्रवार को अदालत में पेश होने के लिए गुरुवार को रांची पहुंचेंगे।

लालू को देवगढ़ निधि से धोखाधड़ी से 95 लाख रुपये निकालने संबंधी एक मामले में समन जारी किया गया था।

यह समन मई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय के निर्णय को अलग करते हुए जारी किया गया था और उसने कहा था कि लालू और विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए गए अन्य को अलग अलग मुकदमों का सामना करना होगा।

चारा घोटाले के पांच मामलों में एक में लालू को दोषी ठहराया गया है और पांच साल जेल की सजा सुनाई गई, जिसमें वह शामिल थे। अभी वह जमानत पर बाहर हैं।

900 करोड़ रुपये का यह चारा घोटाला 1990 के दशक में उस समय सामने आया था, जब लालू बिहार के मुख्यमंत्री थे। ज्यादातर मामले तत्कालीन अविभाज्य बिहार के झारखंड क्षेत्र में हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493