उप्र : सड़क हादसे में बच्चे सहित 2 भाइयों की मौत

जानकारी के मुताबिक, बिरनो थाना क्षेत्र के अजी कोड़सन गांव निवासी पिंटू यादव (23) व हिमांशु यादव (9) मौसी की लड़की के शादी में गए थे। दोनों बुधवार रात बाइक से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में भड़सर चट्टी के पास पीछे से तेज गति में आ रही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

गुरुवार सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने दोनों के शवों को देखकर घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच गाजीपुर-मऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर चक्काजाम हटवाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493