रफ्तार के अगले म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी अदा

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदा शर्मा लोकप्रिय रैपर रफ्तार के अगले म्यूजिक वीडियो में नजर आने को लेकर बेहद उत्साहित है।

‘तो ढिशूम’ और ‘धाकड़’ जैसे गानों के लिए जाने जाने वाले रैपर रफ्तार ने एक महिला के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की, जो उनके वीडियो में नजर आने वाली थी। महिला की आंखे ढंकी हुई थी, जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही है कि यह कौन है।

वीडिया में अपनी मौजूदगी की पुष्टि करते हुए अदा शर्मा ने एक बयान में कहा, “हां, मैं यह वीडियो कर रही हूं। उन्हें लगा कि मैं इसके लिए सही हूं। मैंने बिना कुछ सोचे इस म्यूजिक वीडियो के लिए हां कर दिया।”

अभिनेत्री ने ‘1920’ और ‘कंमाडो 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493