छग : अमित शाह रायपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री ने की अगवानी (फोटो सहित)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हुई। बैठक में प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। दिनभर बैठक का दौर जारी रहेगा। यह भी बताया जा रहा है कि शाह के इस दौरे से प्रदेश में भाजपा की नींव और मजबूत बनाने व 2018 में फिर से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के तीन वर्ष पर भी चर्चा की जाएगी।

शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक का शुभारंभ किया। उन्होंने नवनिर्मित हाल में भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन किया। वंदेमातरम गीत से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। इस अवसर पर सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, महासचिव सरोज पाण्डेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामविचार नेताम सहित मंत्रिमंडल के सदस्य व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493