रियो डी जनेरियो, 8 जून (आईएएनएस)। फ्लूमिनेंसे क्लब के पूर्व कोच लेविर कुल्पी जल्द ही ब्राजील सेरी-ए फुटबाल क्लबू सांतोस के कोच पद पर नियुक्त होंगे।
‘ग्लोबोस्पोर्टे’ की रिपोर्ट के अनुसार, 64 वर्षीय कुल्पी ने क्लब से साथ सभी वित्तीय शर्तो पर हामी भर ली है।
इस करार को आधिकारिक रूप से घोषित करने से पहले क्लब को सभी निजी मुद्दों को सुलझाने के लिए कहा गया है।
पिछले सप्ताह शनिवार को कोरिंथियंस क्लब से मिली हार के बाद कोच डोरिवाल जूनियर को कोच पद से निकाल दिया था और इसके बाद ही कुल्पी का नाम इस पद के लिए तय किया गया है।
अपने 31 साल के कोचिंग कयिर में कुल्पी ने 29 क्लबों का मार्गदर्शन किया है। उन्हें पिछले साल फ्लूमिनेंसे क्लब के कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath