दाहिने उंगली में अंगूठी न हो तब तक अकेली हूं : क्रिस्ले

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्रिस्ले डिसूजा का कहना है कि जब तक दाहिने उंगली में अंगूठी न हो और शादी की तारीख पक्की न हो, तब तक वह अकेली हैं। अफवाह है कि अभिनेता करण टकर के साथ अभिनेत्री डेटिंग कर रही हैं।

लव लाइफ से संबंधित अफवाहों पर प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने आईएएनएस को बताया, “यह अच्छा है कि लोग मेरे जीवन में इतनी रूची रखते हैं। यह मायने नहीं रखता कि सोशल मीडिया के माध्यम से आप दुनिया को अपने जीवन का हिस्सा कैसे बनाते हो, यह कभी पर्याप्त नहीं होता। वे आपके बारे में और जानना चाहते हैं और मैं समझती हूं क्यों।”

उन्होंने कहा, “अपने लव लाइफ के बारे में मैं इतना ही कहूंगी कि जब तक मेरे दाहिने उंगली में अंगूठी न हो और शादी की तारीख पक्की न हो, तबतक मैं अकेली हूं।”

अभिनेत्री टीवी कार्यक्रम ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘एक नई पहचान’ और ‘ब्रह्मराक्षस’ के लिए जानी जाती हैं।

फैशन के बारे में बात करते हुए क्रिस्ले ने कहा, “मुझे फैशन, स्टाइल, मेक-अप और बालों से बेहद प्यार है, लेकिन जब मैं ‘बहु’ के किरदार में होती हूं तो कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। तब मैं अपने हरे आंखों को कवर करने के लिए लेंस लगाती हूं, बालों को काला करती हूं और साड़ी पहनती हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे अपने सारे किरदार पसंद हैं। मुझे ‘बहु’ का किरदार भी पसंद है। यह मुझे बहुत कुछ सिखाता है, जिसे मैं अपने वास्तविक जीवन में भी अपनाती हूं।”

वर्तमान के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, “फिलहाल मैं बस यात्रा कर रही हूं। मैं इस समय एम्स्टर्डम और पेरिस गई थी और हमेशा की तरह गोवा भी गई। नए प्रोजेक्ट पर काम करने के पहले मैं ज्यादा से ज्यादा जगहों की यात्रा करना चाहती हूं।”

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अगर बॉलीवुड से कोई बड़ा ऑफर आता है तो इसके लिए वह सोचेंगी। इसके लिए उन्होंने कोई योजना नहीं बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493