मेड्रिड, 8 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना के फुटबाल खिलाड़ी स्पेन के क्लब एफसी बार्सिलोना के साथ नए करार पर तैयार हो गए हैं। इस नए करार के तहत मेसी को 3.37 करोड़ डालर सालाना बिना टैक्स के मिलेंगे।
नए कारर में खिलाड़ी को बेचने के नियम में भी बदलाव करते हुए राशि को 28.1 करोड़ डालर से बढ़ाकर 45 करोड़ डालर कर दिया गया है।
स्पेन के रेडियो स्टेशन काडेना सेर की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार की सुबह मेसी ने इस तीन साल के नए करार को लेकर अपनी हामी भर दी है। वह अब स्पेन के दिग्गज क्लब के साथ 2021 तक रहेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मेसी का मौजूदा करार अगले साल जून में खत्म हो रहा है। नए करार पर बात काफी महीनों से चल रही थी। ऐसी खबरें थी कि मेसी ज्यादा रकम मिलने पर दूसरे क्लबों में जा सकते हैं।
नए करार पर हस्ताक्षर कुछ कारणों से जुलाई के शुरू होने से पहले नहीं होगा।
मेसी ने 2016-17 सत्र में स्पेन में सबसे ज्यादा गोल किए थे। उन्होंने स्पेनिश लीग में 37 गोल, किंग्स कप में पांच गोल, चैम्पियंस लीग में 11 गोल किए थे।
dharmpath.com dharmpath