बोपन्ना ग्रैंड स्लैम के हकदार थे : जीवन

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। रोहन बोपन्ना के साथ इसी साल की शुरुआत में चेन्नई ओपन का खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी जीवन नेदुचेझियान ने अपने साथी के पहला ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद कहा है कि वह इसके हकदार थे।

बोपन्ना ने गुरुवार को अपनी कानाडा की जोड़ीदार गेब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम किया है।

इस जोड़ी ने फाइनल में जर्मनी की एना लेन ग्रोनफील्ड और कोलंबिया के रोबर्ट फराह को मात देकर यह खिताब जीता था। यह बोपन्ना का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। इसके साथ ही वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले लिएंडर पेस, महेश भूपति, सानिया मिर्जा यह कारनामा कर चुकी हैं।

भारत ने अभी तक मिश्रित युगल में कुल 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

जीवन ने बोपन्ना के जीतने के बाद आईएएनएस से कहा, “मैं रोहन के लिए बेहद खुश हूं। वह ग्रैंड स्लैम के हकदार थे।”

उन्होंने कहा, “मुझे उनके लिए खुशी हो रही है। उन्हें कुछ वर्षो से जानना मेरे लिए अच्छा रहा है। उनकी मेहनत का यह सही पुरस्कार है। वह इसके हकदार थे।”

बोपन्ना सात साल बाद ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493