पेरिस, 8 जून (आईएएनएस)। लीग-1 चैम्पियन क्लब मोनाको ने अपने मुख्य कोच लियोनाडरे जार्डिम के करार में विस्तार किया है।
इस करार के तहत जार्डिम अब 2020 तक मोनाको क्लब के खिलाड़ियों का मागदर्शन करेंगे। क्लब ने इसकी घोषणा की।
इसके साथ ही क्लब ने उन सभी अफवाहों को खारिज किया है, जिसमें जार्डिम की चीनी सुपर लीग क्लब बीजिंग गोआन के साथ जुड़ने की बात कही गई थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अपने करार में विस्तार के बाद जार्डिम ने कहा, “मैं मोनाको में अपना काम जारी रख खुश हूं। इसके साथ पिछले तीन सीजन शानगार था। विशेषकर इस साल जब मई में क्लब लीग-1 का चैम्पियन बना।”
जार्डिम 2014 में मोनाको क्लब के मुख्य कोच बने थे। इससे पहले वह, ब्रागा, ओलम्पियाकोस और स्पोर्टिग लिस्बन जैसे क्लबों का मार्गदर्शन कर चुके हैं।
क्लब के उपाध्यक्ष वाडिम वालिसयेव ने कहा, “यूरोपीय फुटबाल में जार्डिम बेहतरीन कोचों में से एक हैं। अन्य क्लबों से अनुरोधों के बावजूद उन्होंने मोनाको में रहने का फैसला किया। उनके करार का विस्तार 2020 तक हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath