ब्रिटेन चुनाव : शुरुआती रुझानों के बीच पाउंड में तेज गिरावट

लंदन, 9 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन में आठ जून को हुए आम चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है, इस बीच पाउंड में तेज गिरावट का रुख है।

बीबीसी के मुताबिक, शेयर बाजार को थेरेसा मे की कंजरवेटिव पार्टी की स्पष्ट जीत की उम्मीद थी लेकिन रुझानों में पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है।

स्टर्लिग में 1.27 डॉलर की गिरावट रही, जो गुरुवार के स्तर की तुलना में दो से ढाई फीसदी टूटा है।

हालांकि, बाद में स्टर्लिग की गिरावट कम हुई लेकिन बाजार में उथल-पुथल रही।

वेस्टपैक के वरिष्ठ करेंसी विश्लेषक शॉन कैलॉ ने बीबीसी को बताया, “एग्जिट पोल के इतिहास को देखते हुए, हम इस बार सीट दर सीट नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, इस वजह से पाउंड में उथल-पुथल है।”

एग्जिट पोल में कंजरवेटिव पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है जिससे ब्रेक्जिट वार्ता में संभावित देरी पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।

बीबीसी का अनुमान था कि कंजरवेटिव पार्टी 318 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, जबकि बहुमत के लिए 326 सीटों की दरकार है।

ईटीएक्स कैपिटल में वरिष्ठ बाजार विश्लेषक नील विल्सन के मुताबकि, एग्जिट पोल से वित्तीय बाजारों को झटका लगा है।

विल्सन ने बीबीसी को बताया कि यदि त्रिशंकु संसद के आसार बनते हैं तो पाउंड में शुक्रवार को 1.25 डॉलर तक की गिरावट आ सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493