दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई हुई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली कड़कने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। “

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 67 फीसदी दर्ज की गई।

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 34.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493